अररिया, जनवरी 8 -- अररिया, एक संवाददाता। बुधवार की शाम शहर के ओम नगर स्थित प्राइम हॉल प्रागंण में सीमांचल के जाने माने हस्ती वरीय अधिवक्ता सह वरिष्ठ पत्रकार श्यामसुंदर प्रसाद की 108वी जंयती समारोहपूर्वक मनाई गयी। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन को अनुकरणीय बताया। नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विधाओं के 50 हस्तियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता सह पूर्व पीपी लक्ष्मीनारायण यादव ने की। सम्मानित होने वालों में एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, पीपी रामानंद मंडल, जीपी अशोक पासवान, वरीय अधिवक्ता विनय कुमार ठाकुर, मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर डॉ संजय प्रधान, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, अधिवक्ता लक्ष्मीन...