घाटशिला, मई 8 -- घाटशिला, संवाददाता। श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के केरुकोचा सर्विस रोड पर गुरुवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में नवविवाहित दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गुड़ाबांदा के पहाड़पुर निवासी कार्तिक महतो और उनकी पत्नी रेवती महतो शामिल हैं। दोनों घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया। पति की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे टीएमएच लेकर चले गए। दुर्घटना में कार्तिक महतो के सिर, बांह और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि रेवती महतो भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।हाल यह भी पढ़ें- जिले में तीन सड़क हादसों में दंपति समेत सात लोग घायल में ही हुई है शादीजानकारी के अनुसार, कार्तिक मह...