खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया। नगर संवाददाता श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिल कॉलेज सह प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल , परमानंद के हड्डी विभाग ने घुटने का सफल प्रत्यापन कर एक नया कृतिमान स्थापित किया। बताया जा रहा है कि ठाठा के रहने वाले बच्चन मंडल 10 साल से चल नहीं सकते थे। खगड़िया जिले की यह पहला बड़ा ऑपरेशन है। हड्डी विभाग के डॉ प्रीतम, डॉ अमर सत्यम एनेस्थीसिया के डॉ दीपक, ओटी असिस्टेंट सरोज पंकज अखिलेश की टीम ने इस ऑपरेशन को पूरा किया। इधर डॉक्टरों की टीम को कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर स्वामी विवेकानंद एवं डॉ रीना कुमारी रुबी ने शुभकामनाएं एवं बधाई दिया है। इनका ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड द्वारा निशुल्क किया गया। हालांकि इस ऑपरेशन में निजी क्लिनकों में कम से कम 5 से 10 लाख रुपया का खर्च आता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.