श्यामलाताल झील किनारे चलाया नशा हटाओ अभियान
चम्पावत, सितम्बर 13 -- चम्पावत। नशा हटाओ-जीवन बचाओ सामाजिक अभियान के तहत सूखीढांग के श्यामलाताल झील किनारे नशा हटाओ अभियान चलाया गया। प्रकृति, अध्यात्म व पर्यटन का केंद्र स्वामी विवेकानंद आश्रम के स्वामी द्वारकेश्वरानन्द ने सामाजिक अभियान की काफी सराहना की तथा कहा यह जागरूकता युवाओं को प्रेरित करेगी। साथ ही सामाजिक परिवर्तन लाने में भी बहुत मददगार बनेगी। उन्होंने दर्शनार्थियों को स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचार बताते हुए कहा कि एक सशक्त और विकसित समाज के निर्माण के लिए युवाओं का चरित्र निर्माण होना और उनका नशामुक्त रहना अत्यन्त आवश्यक है। क्योंकि युवा राष्ट्र की वास्तविक व ऊर्जावान शक्ति होते हैं। इस अवसर पर स्वामी शुभोजित, डॉ. मनुश्रवा आर्य, सिद्धार्थ आर्य, अरविंद आर्य, संदीप, साक्षी, एकता, शिवानी, सरोज, जाह्नवी, शिक्षा, संस्कृति, स्वस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.