धनबाद, मार्च 23 -- सिजुआ के नया श्यामबाजार में होने वाले 23 वें श्रीश्री चैती दुर्गा पूजा महोत्सव सह मेला की सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गयी है। रविवार को पूजा समिति के सदस्यों ने पूजा स्थल पर पत्रकारों को बताया कि 24 मार्च को षष्टी पूजा सात बजे से प्रारम्भ होगी। 25 मार्च को सप्तमी पूजा सुबह 8.43 बजे, नव पत्रिका प्रवेश सुबह 9 बजे, 11 बजे पुष्पाजलि व संध्या सात बजे आरती होगी। 26 मार्च को अष्टमी पुजा 9 बजे से शुरू होगी। 11 बजे दोपहर में महाअष्टमी पूजा व आरती संध्या 7.30 बजे से संध्या आरती होगी। रात्रि में अखाड़ा निकाला जाएगा। 28 मार्च को दशमी पूजा सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सुबह 9 बजे से कलश विसर्जन, संध्या 7.30 बजे आरती व रात्रि में सास्कृतिक कार्यक्रम होगा। 29 मार्च को पगड़ी रस्म के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मौके पर सुमित कुमा...