रिषिकेष, अप्रैल 4 -- ऋषिकेश बाईपास को फोर लोन किए जाने हेतु वित्तीय स्वीकृति मिलने पर श्यामपुर वासियों में खुशी की लहर है। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने स्थानीय विधायक को सम्मानित किया। शनिवार को खदरी श्यामपुर स्थित विनोद विहार कॉलोनी के सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। विधायक ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि बाईपास को फोर लेन किए जाने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किया, जिसके बदौलत अब केंद्र सरकार द्वारा बाईपास को फोर लेन बनाने हेतु 1105.79 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इस बाईपास के फोरलेन होने के बाद क्षेत्रवासियों को जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़कों जैसी मूलभूत सुव...