हरिद्वार, सितम्बर 2 -- हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत श्यामपुर के दो विद्यालयों में 512 छात्र-छात्राओं ने हिमालय और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने भी हिमालय की रक्षा का संकल्प लिया। आदर्श इंटर कॉलेज में 205 और राजकीय इंटर कॉलेज में 307 छात्र-छात्राओं ने शपथ ली। आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अभिषेक पैन्यूली ने कहा कि हिमालय का संरक्षण केवल पहाड़ों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह जल, जंगल और पर्यावरण की सुरक्षा से सीधे जुड़ा है। हिमालय सुरक्षित रहेगा तो नदियों और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी संभव होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी समझने का आह्वान किया。 यह भी पढ़ें- हिमालय बचाओ-पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत 2200 छात्र-...