श्यामपुर में 'मकड़ा गैंग' के पांच युवक पकड़े, हुड़दंग में लाठी-डंडों का इस्तेमाल
देहरादून, मई 24 -- श्यामपुर। लाठी-डंडों से लैस होकर गाजीवाली क्षेत्र में हुड़दंग मचा रहे पांच युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। ये युवक खुद को 'मकड़ा गैंग' के नाम से पहचान देते थे और वाहनों पर भी इसी तरह के चिन्हों का इस्तेमाल कर रहे थे। श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार शनिवार को गाजीवाली क्षेत्र में कुछ युवक मोटरसाइकिल और कारों के साथ एकत्र होकर झगड़ा-फसाद और हुड़दंग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सभी को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि ये युवक एक संगठित समूह की तरह सक्रिय थे और सोशल मीडिया पर इनके कई आपत्तिजनक वीडियो भी पाए गए हैं। पकड़े गए आरोपितों में मोहित पुत्र राजकुमार, देव पुत्र संजीत, सन्नी पुत्र प्रमोद, योगेश शर्मा पुत्र मोहन शर्मा निवासी कांगड़ी तथा प्रवेश पुत्र विद्या रत्न निवासी श्यामपुर शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.