देहरादून, जून 10 -- श्यामपुर। श्यामपुर क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक, विद्यालय, कोतवाली परिसर और साप्ताहिक पीठ बाजार जैसे प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन कहीं भी सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे यहां आने वाले लोगों को लंबे समय तक रुकने पर असुविधा झेलनी पड़ती है। श्यामपुर आसपास के गांवों के लोगों के लिए एक प्रमुख आवागमन और कामकाज का केंद्र है, जहां लोग बैंक कार्य, शिक्षा, सरकारी कामकाज और बाजार जैसी जरूरतों के लिए पहुंचते हैं। यहां कांगड़ी और श्यामपुर में साप्ताहिक पीठ बाजार लगते हैं, जहां बड़ी भीड़ एकत्र होती है, लेकिन वहां भी यह सुविधा नहीं है। यह भी पढ़ें- दर्जनों गरीब परिवार के लोग आज भी खेत में शौच करने को विवश...