रिषिकेष, जून 24 -- श्यामपुर में अज्ञात वाहन बुधवार सुबह रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक फाटक टूटने से रेलवे कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। ट्रेन के पहुंचने से पहले ही अस्थायी फाटक लगाकर किसी तरह से ट्रैफिक को बामुश्किल रोका गया। दोपहर तक अस्थायी फाटक लगाकर ही वाहनों को रोका गया। आरपीएफ निरीक्षक सरोज ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पहचान के लिए रेलवे क्रॉसिंग व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...