श्यामपुर में महिलाओं को मासिक स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
देहरादून, मई 26 -- श्यामपुर। प्रज्ञा फाउंडेशन की ओर से महिलाओं और किशोरियों को मासिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सैनिटरी पैड वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, स्वच्छता और सैनिटरी अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत श्यामपुर के पंचायत भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा दीक्षित ने बताया कि आगामी मासिक स्वच्छता दिवस के दृष्टिगत महिलाओं एवं किशोरियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के बीच मासिक स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना तथा इससे जुड़े संकोच को कम करना है। यह भी पढ़ें- सखी वन स्टॉप सेंटर में महावारी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं तक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.