देहरादून, मार्च 28 -- श्यामपुर। कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र में शनिवार को नीलेश्वर महादेव मंदिर के पास रोडवेज बस पलट गई। घायलों को एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया। बस में चालक-परिचालक समेत करीब 15 यात्री सवार थे। जो शनिवार सुबह करीब 5:15 बजे लखीमपुर खीरी से हरिद्वार आ रही रोडवेज बस के अनियंत्रित होने से घायल हो गए। हादसे में हर्ष (25) निवासी बरेली, अनुज (30) निवासी लखीमपुर, परिचालक सपना और चालक सलमान घायल हुए। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...