हरिद्वार, फरवरी 23 -- श्यामपुर में भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले करीब दो सप्ताह से पानी सड़क और नालियों में बह रहा है। लीकेज के कारण जलापूर्ति में लो प्रेशर की समस्या बनी हुई है, जिससे कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। जानकारी के अनुसार, संत रविदास मंदिर की ओर और एमकेआर स्कूल के बराबर 'हर घर जल' योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन तीन जगह टूटी हुई है। जैसे ही सप्लाई छोड़ी जाती है, पानी सड़क पर फैल जाता है। इससे कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन गई है, जो राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लीकेज के चलते कई घरों में नल सूखे रह जाते हैं। जलापूर्ति का कोई निश्चित समय तय नहीं है। कई बार बहुत कम समय के लिए पानी छोड़ा जाता है। उपप्रधान मेघराज सिंह ने बताया कि उन्होंने प्लंबर को मौके पर बुलाकर जांच कराई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.