हरिद्वार, जनवरी 4 -- श्यामपुर क्षेत्र में युवाओं के बीच नशाखोरी तेजी से बढ़ रही है। इसका असर सामाजिक माहौल पर साफ दिखाई देने लगा है। कभी शांत और सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र में अब नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियां चिंता का कारण बन रही हैं। थाना श्यामपुर के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2025 में एनडीपीएस अधिनियम में नौ और आबकारी अधिनियम में 35 मामले दर्ज किए गए। हालांकि, कई घटनाएं परिवार या समाज के स्तर पर सुलझा ली जाती हैं, जिनका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं बन पाता। इससे यह आशंका और गहरी हो जाती है कि वास्तविक स्थिति इन आंकड़ों से कहीं अधिक गंभीर हो सकती है। पुलिस ड्रग्स फ्री अभियान चला रही है और विधिक सेवा प्राधिकरण सहित कई संस्थाएं जागरूकता कार्यक्रम।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.