देहरादून, मार्च 28 -- श्यामपुर। गेंडीखाता स्थित सैनी वैष्णो ढाबा के पास दो कार आपस में टकरा गई। जिसमें चार लोग घायल हुए। शनिवार सुबह हरिद्वार से नजीबाबाद जा रही ऑल्टो कार और नैनीताल से हरिद्वार आ रही स्विफ्ट कार आपस में टकरा गई। हादसे में ऑल्टो कार सवार सरोज व चमेली देवी व स्विफ्ट कार सवार ऋषि व मेघा घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। चमेली देवी ने बताया कि वह परिवार के साथ 9 वर्षीय बच्चे का मुंडन संस्कार कर हरिद्वार से अलीगढ़ लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...