श्यामपुर में ट्रक का अगला हिस्सा पुल पर किनारे लटका, जाम
सीवान, फरवरी 17 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर स्थित नदी के पुल पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुल से गुजरते समय एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर इसके किनारे लटक गया। गनीमत रहा कि ट्रक पूरी तरह नदी में नहीं गिरा। काफी देर बाद चालक व स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ी अनहोनी टल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक पुल पार कर रहा था तभी अचानक इसका संतुलन बिगड़ गया और आगे का हिस्सा पुल से नीचे की ओर झुक गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और इसे सुरक्षित बाहर निकालवाने की कोशिश की जाने लगी। इधर इस घटना के बाद पुल से वाहनों का आना जाना पूरी तरह बंद हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.