हरिद्वार, मार्च 14 -- एलपीजी की किल्लत का असर अब श्यामपुर क्षेत्र के छोटे कारोबारों पर भी दिखने लगा है। कांगड़ी, आर्य नगर और सजनपुर पीली सहित इनके आसपास के इलाकों में एलपीजी उपलब्ध न होने के कारण चाय की कुछ दुकानें बंद मिलीं। कई दुकानदार घरेलू सिलेंडरों के सहारे किसी तरह काम चला रहे हैं। यह भी सामने आ रहा है कि जिन उपभोक्ताओं ने समय रहते केवाईसी नहीं कराई है, उनको सिलेंडर मिलने में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्यामपुर में चाय और मिठाई की दुकान चलाने वाले पुनीत कश्यप ने बताया कि सिलेंडर के लिए वे कनखल तक प्रयास कर चुके हैं, लेकिन उपलब्धता न होने के कारण दुकान बंद रखनी पड़ रही है। इस कारण छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है और वे जल्द आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...