देहरादून, मई 25 -- श्यामपुर। श्यामपुर क्षेत्र के आबादी इलाकों में खुले घूम रहे पशुधन अब घरों के बाहर डेरा जमाने के साथ-साथ घरों के अंदर तक पहुंचने लगे हैं। कई स्थानों पर पशु घरों के अंदर घुसकर खाने-पीने की वस्तुओं तथा सब्जियों और कीमती फूलों की क्यारियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

स्थानीय लोगों की चिंताएँ घर के गेट और आंगन के आसपास पशुओं के बैठ जाने से अंदर-बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थिति से घरों की सामान्य सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पशुपालकों पर आरोप बबलू, चंद्रशेखर, हिमांशु,पवन आदि का आरोप है कि कुछ पशुपालक दूध निकालने के बाद पशुओं को खुला छोड़ देते हैं। कई बार पशुओं को बांधने की बात कहने पर कहासुनी तक की स्थिति भी बन जाती है और ...