हरिद्वार, अगस्त 22 -- एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता बढ़ने लगी है। शनिवार को परिवार कल्याण उपकेंद्र श्यामपुर में वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में किशोरियां पहुंचीं। इस दौरान 15 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। एचपीवी संक्रमण आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में समय रहते कराया गया टीकाकरण भविष्य के खतरे से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, कुछ लोगों ने वैक्सीन को लेकर शंकाएं जताईं और अपनी किशोरियों का टीकाकरण कराने से इनकार किया। उपस्थित टीम ने उन्हें वैक्सीन के लाभ समझाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया। समझाइश के बाद कुछ लोग सहमत हुए और अपनी किशोरियों का टीकाकरण कराया, जबकि कुछ बिना टीका लगवाए लौट गए। सीएचओ डॉ. रोशन लाल ने बताया कि पिछले दिनों ...