हरिद्वार, अप्रैल 5 -- हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर श्यामपुर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क बदहाली के कगार पर है। पहले बरसात में हुए भू-कटाव से प्रतिमा की नींव कमजोर हो चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हो सकी। इसी माह 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। ऐसे में पार्क और प्रतिमा की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थल पर देखने पर जमीन कटकर गहरी दरार बन गई है। यह प्रतिमा से महज डेढ़ से दो फुट की दूरी से गुजर रही है। इससे किसी भी समय प्रतिमा को नुकसान पहुंचने की आशंका है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, सुरेंद्र सिंह, विनीत कुमार, अतर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, शुभम कुमार, शिवम कुमार आदि स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्क की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है। वे हर स्तर पर पार्क के सौंदर्यीकरण और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.