देहरादून, मई 8 -- श्यामपुर। कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने बिहार से चार माह पहले लापता हुए मूक-बधिर युवक को उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने युवक की पहचान कर कुछ ही घंटों में उसके परिजनों को सूचना दे दी। बुधवार को गश्त के दौरान बाहरपीली क्षेत्र में एक युवक लावारिस हालत में घूमता मिला। युवक बोल नहीं पा रहा था और मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था। पुलिस उसे कोतवाली ले आई और उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। बाद में युवक की पहचान नितीश कुमार (20) पुत्र साधु यादव निवासी ग्राम बिहरानी, पोस्ट मच्छी, थाना बहेड़ी, जिला दरभंगा, बिहार के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह पिछले चार माह से लापता था। सूचना मिलने पर युवक का भाई राज नारायण यादव पुत्र रामविलास यादव श्यामपुर पहुंचा। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने युवक को उसके सुपुर्द कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.