हरिद्वार, जनवरी 9 -- श्यामपुर पुलिस ने कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। अपर सिविल जज-द्वितीय हरिद्वार के आदेश पर पुलिस ने आरोपी संजय उर्फ शीतल (32) निवासी कांगड़ी को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...