श्यामपुर पंचायत में हो रहा बाउंड्री सत्यापन
मोतिहारी, जून 2 -- आदापुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया है। वर्तमान में श्यामपुर पंचायत में बाउंड्री सत्यापन एवं त्रिसीमन सत्यापन का कार्य चल रहा है। इसके बाद प्लॉट सत्यापन एवं मापी का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी एसएस कानूनगो राकेश कुमार ने सर्वे टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सर्वे कार्य को लेकर आम लोगों का सहयोग आवश्यक है। जिन भू-स्वामियों ने अब तक अपने जमीन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, वे जल्द से जल्द दस्तावेज उपलब्ध कराएं। अन्यथा उनके प्लॉट का सत्यापन नहीं हो सकेगा और जमीन की प्रविष्टि छूटने की संभावना बनी रहेगी।सर्वे टीम में एसएस अमीन प्रमेन्द्र यादव, राजू कुमार, लालन कुमार राय, शिवम मांझी, जितेंद्र कुमार, हरिनंदन प्रभाकर एवं ऋतु राज शामिल हैं। इसके अला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.