हरिद्वार, अप्रैल 15 -- श्यामपुर, संवाददाता। श्यामपुर, कांगड़ी, गाजीवाली और सजनपुर पीली क्षेत्र की गलियों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण रात के समय अंधेरा बढ़ता जा रहा है। मुख्य गलियों और चौक-चौराहों पर लगी कई लाइटें बंद या क्षतिग्रस्त हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पहले विद्युत खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं और बाद में विभिन्न योजनाओं के तहत सोलर लाइटें भी स्थापित की गईं, जिससे रात में आवाजाही सुगम हो गई थी। लेकिन समय के साथ रखरखाव के अभाव, तेज हवाओं और बंदरों की गतिविधियों के चलते अधिकांश लाइटें खराब हो गई हैं। स्थिति यह है कि कई जगहों पर केवल खंभे ही खड़े रह गए हैं, कहीं लाइटें गायब हैं तो कहीं सोलर पैनल तक नहीं बचे हैं। कुछ स्थानों पर आंशिक रोशनी जरूर है, लेकिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.