देहरादून, अप्रैल 10 -- श्यामपुर। गांव को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले मार्ग पर बने अंडरपास के नीचे भरा पानी और कीचड़ लोगों के लिए गंभीर परेशानी बन गया है। लंबे समय से भरे रहने के कारण अब इसमें दुर्गंध भी आने लगी है और पैदल तथा बाइक सवार मजबूरन इसी पानी से होकर गुजरते हैं। चार-पहिया वाहन जब तेज़ गुजरते हैं तो पानी के छींटे ऊपर उछल जाते हैं, जिससे यात्रियों के कपड़े और चेहरे गंदे हो जाते थे। पहले भी कई लोग इसी गंदे पानी और कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो चुके थे। इस मार्ग से रोज़ाना छात्र, स्थानीय बाजार, बैंक और आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने-जाने वाले लोग प्रभावित होते हैं। सभी को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे रोजमर्रा की गतिविधियां बाधित होती हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यही मार्ग उत्तर प्रदेश जाने वाली बस पकड़ने और कोतवाली श्याम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.