श्यामतगंज से सिविल लाइंस तक हटाए गए अवैध कब्जे, वसूला जुर्माना
बरेली, मई 5 -- नगर निगम की टीम ने सोमवार को श्यामगंज से सिविल लाइंस तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद के नेतृत्व में टीम पहले श्यामगंज फल मंडी पहुंची। यहां सड़क किनारे ठेले और अन्य सामान लगाकर किए गए अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। टीम को देखते ही सड़क घेरकर खड़े होने वाले अपने ठेले लेकर भाग खड़े हुए। इसके बाद टीम ने कोतवाली से कुतुबखाना और सिविल लाइंस की ओर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम ने 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। यह भी पढ़ें- राजामंडी में निगम की सख्ती से जाम से राहत यह भी पढ़ें- राधारमन रोड तक चला अभियान, हटाया अतिक्रमण यह भी पढ़ें- शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, वसूला जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.