धनबाद, मार्च 18 -- कतरास के श्यामडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को रुबी जेनरल अस्पताल की ओर से एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन कांग्रेस नेता जावेद अंसारी ने किया। शिविर में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. फारुख अहमद, जनरल सर्जन डॉ. सौगता नंदी, नोडल ऑफिसर समरजीत राय सहित चिकित्सा टीम ने 123 लोगों की जांच की। इस दौरान ईसीजी, मधुमेह और रक्तचाप की जांच की गई। चिकित्सकों ने लोगों को शारीरिक परिश्रम, पौष्टिक आहार और शुद्ध पानी के सेवन की सलाह दी। डॉ. सौगता नंदी ने नियमित मॉर्निंग वॉक पर जोर दिया। शिविर में 37 मरीजों को आगे इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य जरूरतमंदों को दवा व अल्पाहार उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.