श्यामचक कूड़ा डंपिंग मामले पर एनजीटी गंभीर
छपरा, जून 9 -- याचिका स्वीकार कर कोलकाता पीठ को किया स्थानांतरित छपरा, एक संवाददाता। छपरा नगर निगम द्वारा श्यामचक मोहल्ले में बनाए गए कथित अवैध कूड़ा डंपिंग स्थल के खिलाफ दायर याचिका पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ज्योति कुमारी ने ट्रिब्यूनल के समक्ष अपने पक्ष में विभिन्न साक्ष्य और तथ्य प्रस्तुत किए।
याचिका का विवरण याचिका में कहा गया है कि शहर के मध्य स्थित श्यामचक मोहल्ले में पूरे छपरा शहर का ठोस अपशिष्ट (सॉलिड वेस्ट) डंप किया जा रहा है। आरोप है कि कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन अथवा उपचार की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है जिसके कारण क्षेत्र में 60 से 70 फीट ऊंचा कूड़े का पहाड़ बन गया है। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि डंपिंग स्थल के समीप शहर की जलापूर्ति के लिए दो पंपिंग स्टेशन स्थित हैं और कचरे से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.