बरेली, अप्रैल 13 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने श्यामगंज सब्जी मंडी में दीपक पनीर डेयरी से खोया व पनीर का नमूना लिया। नौबत राम पनीर सेंटर, सोनू पनीर वाला और बंटी पनीर विक्रेता के यहां से भी पनीर का नमूना जांच को संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश, तेज बहादुर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...