हल्द्वानी, मई 22 -- भवाली। श्यामखेत व वर्मा टॉप जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को अराजकतत्वों द्वारा आग लगाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें जंगल के आसपास फैलने लगीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि श्यामखेत व वर्मा टॉप क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलते ही टीमों को रवाना कर दिया गया था। विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। यह भी पढ़ें- गरुड़ क्षेत्र में फिर भड़की जंगल की आग, पाया काबू यह भी पढ़ें- जंगल की आग पर समय रहते पाया काबू, आवासीय भवनों को बचाया यह भी पढ़ें- थर्मल पॉवर प्लांट के स्क्रैप यार्ड में लगी आग

हिंदी हिन...