मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मझौली खेतल विकास मंच के अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ने गुरुवार को सांसद सह केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें गोबरसही डीह के समीप स्थित श्मशान में शेड निर्माण की मांग की। बताया कि करीब 60 वर्षों से इस श्मशान घाट में दाह संस्कार हो रहा है। बरिश और गर्मी में यहां लोगों को कई प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल की सुविधा भी यहां उपलब्ध नहीं है। इसके बाद मंत्री ने समस्या के समाधान के लिए अपने निजी सहायक को कार्रवाई का निर्देश दिया। मौके पर हरेराम मिश्रा, जय प्रकाश त्रिवेदी, राजेश नारायण तिवारी, राजेंद्र राम, राजकुमार पासवान, बिरजू साह, बिरजू साहनी, धर्मेंद्र ठाकुर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.