समस्तीपुर, फरवरी 4 -- ताजपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के अषाढ़ी गांव के समीप नदी किनारे श्मशान भूमि में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से तेज पछुआ हवा का रुख पाकर श्मशान के जंगल, खर, पतवार आदि जलने लगे। आग की लपटें उठते देख आस पास से लोगों ने दौड़कर आग बुझाने की पूरी कोशिश की परंतु सफलता नहीं मिलते देख ताजपुर पुलिस एवं अग्नि शमन विभाग को फोन कर उसे बुलाया। सूचना पाकर प्रशासन के साथ अग्निशमन दस्ते ने दमकल से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। मौके पर मौजूद स्थानीय मुखिया राजीव कुमार ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। बताया जाता है कि कुछ लोग श्मशान में एक मृतक का दाह संस्कार करके गए थे। आशंका जताई जा रही है कि उसी की चिंगारी से आग लग गई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.