श्मशान भूमि के अवैध कब्जों को जेसीबी से हटाया
गोंडा, मई 19 -- रुपईडीह, संवादददाता। एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा के निर्देश और तहसीलदार न्यायालय के बेदखली आदेश के अनुपालन में मंगलवार को पुलिस, बिजली व राजस्व विभाग की टीम ने सेहरिया कला के श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जेदारों के मकानों पर जेसीबी चलाकर टीन शेड के कब्जों को हटाया। इसमें तीन अवैध कब्जेदारो को हटाते हुए पक्का मकान बनाकर रहने वाले आवासीय कब्जेदारो को नोटिस दे कर तीन दिवस में खुद अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना कौड़िया जितेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेहरिया कला के श्मशान की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा टीन सेड व पक्का मकान बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। उप जिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा के निर्देश एवं न्यायालय तहसीलदार के बेदखली आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार राम प्रताप पांडेय के नेतृत्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.