बरेली, मार्च 1 -- रिठौरा। वृद्ध की मौत के बाद शनिवार को एक किसान ने अपने खेत से अर्थी निकालने से मना कर दिया। इससे नाराज लोगों ने हाईवे पर अर्थी रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया, इसके बाद दूसरे रास्ते से अर्थी श्मशान घाट भेजकर अंतिम संस्कार संपन्न कराया। थाना इज्जतनगर के मुड़िया अहमदनगर गांव के मोहल्ला खेड़ा में मखानी इंटर कॉलेज के पास श्मशान है। इस शमशान तक जाने के लिए कोई सरकारी रास्ता नहीं है। ग्रामीण खेतों से होकर श्मशान जाते हैं। शनिवार को गांव के 75 वर्षीय भोलाराम की बरेली के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। परिजन उनका शव घर ले आए। दोपहर करीब 3 बजे परिजन शव को श्मशान ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसानों ने अपने खेतों से अर्थी ले जाने से मना कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने अर्थी को ब...