देवघर, जून 9 -- नगर के शिवगंगा के समीप महाश्मशान घाट में सोमवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने श्मशान घाट परिसर में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़े देखा। पास जाकर देखने पर उसके मृत होने की आशंका हुई। उसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- साहिबगंज रेलवे प्लेटफार्म से अज्ञात शव बरामद, जांच को बिसरा रिजर्वपुलिस की कार्रवाई सूचना पर एसआई मिथिलेश कुमार व प्रेम कुमार टुडू पुलिसबलों के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की ज...