साहिबगंज, मई 15 -- साहिबगंज। नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में वार्ड नंबर नौ की वार्ड पार्षद रिफत प्रवीण ने श्मशान घाट में शुद्ध व शीतल पानी मशीन (प्यूरीफायर वाटर कूलर मशीन) लगाने की मांग रखी। उन्होंने वार्ड क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, वेटर लाइट लगाने, नाली का निर्माण कराने, वार्ड क्षेत्र में पूर्व में लगाए गए चापाकल की बोरिंग बढ़ाकर दोबारा चालू कराने, जल समस्या को दूर करने के लिए छह जगहों पर जल मीनार का निर्माण कराने की मांग की है। फोटो 08, वार्ड पार्षद रिफत प्रवीण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...