समस्तीपुर, जून 8 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर थाना अंतर्गत अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घिवाही पंचायत के घिवाही श्मशान घाट में संचालित अवैध देसी शराब निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 90 लीटर तैयार देसी शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण तथा अन्य सामग्री जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात करीब दो बजे शिवाजीनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घिवाही श्मशान घाट में कुछ लोग बड़े पैमाने पर अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- श्मशान घाट में चल रही अवैध शराब पर पुलिस का छापा, 90 लीटर देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार।पुलिस की कार्रवाई स...