अल्मोड़ा, अप्रैल 28 -- नदी किनारे जहां लोग शवों का दाह संस्कार करते हैं, वहां शादी की रस्म निभाई गई। सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में कॉर्बेट से सटे मरचूला में ऐसा हुआ है। डेस्टिनेशन वेडिंग करने आए पर्यटकों को दो नदियों के संगम वाली लोकेशन इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने भव्य सजावट कर घाट पर जयमाला की रस्म निभाई। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे अल्मोड़ा जिले के मरचूला क्षेत्र में रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम पर पुराना श्मशान घाट है। श्मशान घाट के पास प्रतीक्षालय भी बना है। मरचूला और आसपास के गांवों के लोग इस श्मशान घाट पर शवदाह करते हैं। जानकारी के अनुसार, डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कुछ लोग कॉबेट से सटे इलाके में लोकेशन तलाश रहे थे। यहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.