श्मशान घाट पर बंट रहा सिलेंडर, लाइन में लग रहे लोग
सुल्तानपुर, जून 1 -- कुड़वार, संवाददाता बीते चार महीने से सिलेंडर की कमी से जूझ रहे उपभोक्ताओं को पूरी तरह से राहत नहीं मिल पा रही है। लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। गैस उपभोक्ताओं को समय से इण्डेन गैस का सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। 23 मई को उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जिस पर 24 मई को पुलिस निगरानी में एक दिन थाने पर वितरण हुआ। उसके बाद से श्मशान घाट पर वितरण शुरू किया गया。
सिलेंडर वितरण की समस्या सोमवार को करीब सौ उपभोक्ता बिना सिलेंडर लिए निराश होकर वापस लौट गए। कम्पनी से आयी गाड़ी को वितरण स्थल पर न ले जाकर पिक अप पर सिलेंडर पहुंचाया जाता है और उसी को बांटने के बाद कह दिया जाता है कि सिलेंडर समाप्त हो गया।सुबह से धूप में लाइन लगाए महिलाओं, वृद्ध और बच्चों को मायूस होकर वापस लौटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.