अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या संवाददाता। अंतिम संस्कार में अयोध्या कोतवाली के सरयू किनारे श्मशान घाट आये एक शख्स के कार का शीशा तोड़ पर्स चोरी कर लिया गया। माजरा देख पीड़ित और स्थानीय लोगों ने उसको पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान किया है। शिकायत में पीड़ित का कहना है कि वह अपने गांव के चाचा के अंतिम संस्कार में आया था। शमशान घाट के पास अपनी कार खडी की थी। दाह संस्कार के बाद घर वापस जाने के लिए कार के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति उनक कार का शीशा तोड़ पर्स,डीएल व घड़ी चोरी करता दिखा। हल्ला गोहार कर अन्य लोगों की मदद से उसे पकड़ पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम-पता देवी प्रसाद पाण्डेय उर्फ अंकित निवासी दयालपुर थाना नबाबगंज जिला गोण्डा बताया। उसके पास से पर्स समेत 200 रुपये, डीएल व घड़ी तथा एक पल्सर मोटर साइकिल बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.