गाजीपुर, मई 10 -- जमानियां। नगर के कस्बा बाजार स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान कथित अवैध वसूली को लेकर पालिका सदस्यों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। पालिका सदस्य सचिन कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने डीएम से मिलकर अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित शुल्क तय करने की मांग उठाई। सदस्यों का आरोप है कि श्मशान घाट पर तैनात डोम कर्मी निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि मांगते हैं, जिससे शोक संतप्त परिवारों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार शव का जल्दी अंतिम संस्कार कराने का झांसा देकर अतिरिक्त पैसे वसूले जाते हैं। पालिका सदस्यों ने मांग की कि श्मशान घाट पर लकड़ी और अन्य कर्मकांड के लिए सरकारी दर तय की जाए तथा अवैध वसूली रोकने के लिए सख्त कार्रवाई हो। यह भी पढ़ें- अत्येष्टि के लिए वसूले जाने वाले शुल्क के नहीं मिले अभिलेख...