श्मशान घाट पर अवैध कब्जा को लेकर की नारेबाजी
मुरादाबाद, जून 20 -- शाहबाद मार्ग पर स्थित 50 वर्ष पुराने वाल्मीकि शमशान घाट पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने पर वाल्मीकि समाज के लोग भड़क गए। शनिवार को नारेबाजी करते हुए सभी तहसील पहुंचे। जहां एसडीएम बिलारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। लोगों ने बताया कि बिलारी-शाहबाद मार्ग पर वाल्मीकि शमशान घाट है जो 2010 से पूर्व खसरे में श्मशान और मरघट के रूप में दर्ज था लेकिन भू अभिलेख में छेड़खानी करके मुरादाबाद की किरन गुप्ता, पूनम गुप्ता, सतीश गुप्ता, अशोक, रज्जन आदि ने जमीन के फर्जी बैनामें करा लिए और लगातार श्मशान घाट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ई पंजीकरण माडयूल के विरोध में वक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने समाज के लोगों को ऑफिस पर बुलाया और धमकाया। झूठे मुकदमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.