श्मशान घाट परिसर में स्थापित मूर्ति खंडित, होगी नई की स्थापना
बिजनौर, मई 17 -- बढ़ापुर-टांडा साहूवाला मार्ग पर नदी पार स्थित श्मशान घाट परिसर में स्थापित मूर्ति को शनिवार देर रात किसी अज्ञात शरारती तत्व ने खंडित कर दिया। घटना के बाद क्षतिग्रस्त मूर्ति को पास की झाड़ियों में फेंक दिया गया।रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर श्मशान घाट कमेटी के प्रबंधक रघुनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने अज्ञात आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाना बढ़ापुर में प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र पर मुकेश आर्य, शेखर पाल, अमित कुमार, कैलाश चंद, रघुवीर सिंह, राजू पाल, विजय सिंह, चंदन आदि के हस्ताक्षर थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना राजेश सिंह सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की । यह भी पढ़ें- असामाजिक तत्वों ने किया माता-पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.