अलीगढ़, फरवरी 26 -- आगरा, मुख्य संवाददाता। श्मशान घाट तिराहे पर बुधवार की शाम एक किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने एक महिला की मदद से छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। छात्रा अलीगढ़ की निवासी है। आगरा तक कैसे आई अभी बताने की स्थिति में नहीं है। कुछ पल के लिए होश आने पर सिर्फ इतना बताया कि आंटी की हेल्प की थी। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि शाम के समय पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोरी चौराहे के पास बेहोश पड़ी है। सूचना पर दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। तत्काल किशोरी को अस्पताल पहुंचाना था। महिला पुलिस कर्मी थाने से पहुंचने में कुछ समय लगता। पुलिस कर्मियों ने सड़क से गुजर रही जॉन मिल्टन ताजगंज की प्रिंसिपल स्वीटी चौहान को रोका। वह स्कूल से घर लौट रही थीं। पुलिस कर्मियों ने उनसे कहा कि किशोरी को सड़क से किनारे करने में मदद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.