शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- मदनापुर। श्मशान घाट जाने वाले रास्ते को किया बंद उप जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग। जलालाबाद तहसील के बुधवाना गांव में रोड से बहगुल किनारे श्मशान घाट जाने वाले रास्ते को गांव के ही लोगों ने बंद कर दिया है गांव निवासी रामशरण ने उप जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में रास्ता खुलवाने की मांग की है। घाट पर अंत्येष्टि के लिए जाने में बहुत दिक्कत होती है रास्ता खोलने से श्मशान घाट तक जाने में आराम रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...