देवरिया, अप्रैल 9 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी में श्मशान घाट, छठ घाट और शिव मंदिर जाने वाले रास्ते के निर्माण को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया। नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को वादी पक्ष ने रोक दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होने लगी।हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसी दौरान तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और फिलहाल निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने बताया कि एसडीएम की अनुपस्थिति के कारण अब उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।इसी रास्ते को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। छठ पर्व से दो दिन पहले सैकड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.