नोएडा, मई 4 -- नोएडा। सोरखा गांव के जर्जर हो चुके श्मशान घाट को नए सिरे से बनाया जाएगा। इसका डिजाइन तैयार करते हुए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अब श्मशानघाट परिसर में क्षतिग्रस्त टीन शेड एवं प्लेटफॉर्म की मरम्मत, लकड़ी रखने के लिए एक गोदाम, शोकाकुल लोगों के लिए शौचालय की व्यवस्था, जलापूर्ति के लिए नए समरसिबल का निर्माण सहित अन्य काम कराए जाएंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इसका डिजाइन तैयार कर टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रयास है कि बरसात के मौसम से पहले इस श्मशान घाट को बेहतर बना दिया जाए। यह भी पढ़ें- नोएडा को मिलेगा मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 71 करोड़ के बजट में ये होंगी सुविधाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.