रुडकी, मई 10 -- सैदाबाद गांव में श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते की हालत बेहद खराब है। रास्ते में जलभराव होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद जनप्रतिनिधियों ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। अब ग्रामीणों ने खुद चंदा इकट्ठा कर रास्ते में डालने के लिए पाइप खरीदेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट जाने वाला रास्ता नीचा होने के कारण बारिश का पानी भर जाता है। हाल ही में गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते समय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पूर्व प्रधान शिव कुमार, आशीष चौधरी, मुकेश कुमार, मांगा भगत, विजयपाल, श्रीपाल, सुनील और अनिल आदि का कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.