श्मशान घाट के निकट से घाघरा के युवक का शव बरामद
गिरडीह, मार्च 30 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव के एक युवक का शव सोमवार को गांव के ही श्मशान घाट के पास पड़ा मिला है। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तब पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। पुलिस उसकी मौत को संदिग्ध परिस्थितयों में हुआ मान रही है। वैसे घटना को लेकर पीड़ित परिजनों के द्वारा किसी तरह की शिकायत थाना में दर्ज नहीं कराई गई है। शव की पहचान घाघरा गांव के ही 28 वर्षीय गोपाल महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर विधायक नागेन्द्र महतो, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह, मुखिया सावित्री देवी, पूर्व मुखिया लक्ष्मण महतो आदि घटनास्थल पहुंचे एवं घटना का जायजा लिया। लोगों ने घटना को दुखद बताते हुए पुलिस से मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.