अलीगढ़, मार्च 12 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल क्षेत्र के शाहनगर सौरौला ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर जनता के सामूहिक सहयोग से बने श्मशान घाट के लिए सरकारी बजट निकालने की कोशिश का आरोप लगाते हुए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) टप्पल इंद्रजीत भाटी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण, बेंच निर्माण, टिनशेड और चबूतरे की मरम्मत पिछले 40 दिनों से उनके निजी योगदान से हो रही है। इसमें सरकारी धन का उपयोग नहीं हुआ। बीते 9 मार्च को प्रधान के छोटे भाई ने कार्यस्थल की फोटो खींची, तो ग्रामीणों के विरोध पर प्रधान ने अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी कि वे सरकारी पैसा निकालकर रहेंगे। ज्ञापन में पंचायत सचिव शशि कुमार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.